सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न – GK Questions for All Competitive Examinations || gk in hindi

सामान्य ज्ञान, या GK, वह महत्वपूर्ण ज्ञान है जो किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में सहायक होता है। यह ज्ञान हमें दुनिया के इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, खेल और संस्कृति के बारे में जानकारी देता है। सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न – GK Questions for All Competitive Examinations न केवल हमारे व्यक्तित्व को निखारता है, बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं और दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

 

प्रश्न- सिंधु घाटी सभ्यता में घोडे़ के अवशेष कहां प्राप्त हुए है?

    – सुरकोटदा

प्रश्न- सिन्धु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है?

    – राजस्थान में

प्रश्न- किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल में मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था?

    – सेलखड़ी

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी?

    – कांस्य युग

प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्सता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?

    – व्यापार

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे?

    – शहरी

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था?

    – दयाराम साहनी

प्रश्न- सिन्धु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था?

    – लोथल

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम क्या था?

    – सिन्धु घाटी की सभ्यता

प्रश्न- भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर था?

    – हड़प्पा

प्रश्न- हड़प्पा में एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है?

    – धौलावीरा में

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी?

    – 1921 ई.

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता के मिट्टी के बर्तनों पर समान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?

    – लाल

प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं?

    – मोहनजोदड़ो

प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है?

    – दयाराम साहनी और राखलदास बनर्जी

प्रश्न- हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी कौन थे?

    – सर जान मार्शल

प्रश्न- किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिन्धु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक सम्बन्ध थे?

    – बैल

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता के अन्तर्गत हल से जोते खेत का साक्ष्य कहां मिला हैं?

    – कालीबंगा

प्रश्न- सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?

    – कालीबंगा से

प्रश्न- मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?

    – सिन्ध में

प्रश्न- सिन्धु सभ्यता में वृहत् स्नानागार कहां पाया जाता है?

    – मोहनजोदड़ो में

प्रश्न- किस हड़पाकालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई हैं?

    – मोहनजोदड़ो से

प्रश्न- किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है?

    – लोथल

प्रश्न- सिन्धु सभ्यता सम्बन्धित है?

    – आद्य ऐतिहासिक युग से

प्रश्न- हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का मुख्य स्रोत क्या है?

    – पुरातात्विक खुदाई

प्रश्न- भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहां मिले है?

    – हड़प्पा संस्कृति में

प्रश्न- विशाल स्नानागार किस पुरातत्व स्थल से पाया गया था?

    – मोहनजोदड़ो से

प्रश्न- मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है?

    – पूर्व आर्य से

प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता स्थल-लोथल कहां स्थित है?

    – गुजरात में

प्रश्न- धौलावीरा किस राज्य में स्थित है?

    – गुजरात में

 

Science Gk in hindi….

 

दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर से शेयर करें…
हम ऐसे ही आपके लिए अच्छी से अच्छी जनरल नालेज के प्रश्न लेकर आयेंगे धन्यवाद!

 

 

 

 

 

 

 

Translate »